Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक संपन्न, 25 को गवर्नमेंट टूल रूम से एमओयू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित की गई. बैठक में झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ 25 फरवरी को प्रस्तावित एमओयू को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने बताया कि एमओयू की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इस पहल का उद्देश्य व्यापारी वर्ग को प्रशिक्षित और कुशल मैनपावर उपलब्ध कराना है, ताकि उद्योग और व्यापार की जरूरतों के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार किया जा सके.

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर पर आईआईएम रांची के प्रोफेसर गौरव मराठे द्वारा विशेष वर्कशॉप आयोजित करने पर भी सहमति बनी.

 

इसके अलावा वेबसाइट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर क्राइम, डिजिटल पेमेंट, स्टाफ मैनेजमेंट एवं मैनेजमेंट स्किल्स जैसे समसामयिक विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. एआई पर प्रस्तावित वर्कशॉप में राज्य के बाहर से भी विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा इस पहल में आसपास के जिला चैंबरों को भी जोड़ा जाएगा.

 

चैंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने सुझाव दिया कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से उच्च स्तरीय वर्कशॉप आयोजित की जाए. बैठक में निफ्ट से प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए संपर्क करने पर भी चर्चा हुई.

 

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि चैंबर का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराना है. स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से न केवल व्यापार को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी सृजित होंगे.

 

बैठक में उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार, प्रियंक भगत, सदस्य मुकेश जायसवाल, ज्योति सिंह, दिलीप शाह, दीपक सिंह, शशांक चौधरी, दिलीप कर, अतुल अग्रवाल, रोहित राज, गिरीश अग्रवाल, अमित मोदी, अभिषेक झाझरिया, दिव्यांश गाड़ोदिया, मनमीत सिंह, विद्यासागर मेहता, खुशबू सिंघानिया एवं कनिका मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही