Search

 
 
 

Ranchi News: पंडरा में साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: गिरफ्तार आरोपियों ने इस अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक ये लोग बैंक लोन, डिलीवरी के नाम पर लोगो को कॉल करके पैसे ऐंठते थे. इस काम के बदले उन्हें सैलरी दी जाती थी.
 
साइबर गिरोह की जानकारी देते सिटी एसपी

Ranchi News: रांची पुलिस ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. मंगलवार को पुलिस ने पंडरा इलाके से गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी पारस राणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रांची में लगातार साइबर ठगी के मामले आ रहे थे. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की पिस्का पोड़ के पास पराशर अपार्टमेंट और जतरा मैदान के पास मालती अपार्टमेंट में किराये के फ्लैटों में रहकर कुछ लोगों के द्वारा संगठित रूप से साइबर ठगी का काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी कर गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों ने इस अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक ये लोग बैंक लोन, डिलीवरी के नाम पर लोगो को कॉल करके पैसे ऐंठते थे. इस काम के बदले उन्हें सैलरी दी जाती थी. 

 

पकड़े गए सभी आरोपी लातेहार एवं पलामू के रहने वाले हैं, पूर्व में इनका कोई आपराधीक इतिहास नहीं रहा है. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से लगभग 9 लख रुपए, 36 मोबाइल, एक लैपटॉप, 70 सिम कार्ड ओर एक डायरी मिली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही