Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SBI YONO ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, जामताड़ा पुलिस ने 4 शातिरों को किया गिरफ्तार

एसबीआई के योनो ऐप अपडेट कराने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बैंक या योनो सेवा का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे
Advertisement
Advertisement


Jamtara: एसबीआई के योनो ऐप अपडेट कराने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बैंक या योनो सेवा का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और लिंक भेजकर उनके बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे.

 

जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इसी तरह के कॉल उनके पास भी आए थे, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस की टीम बनाई गई. सूचना के आधार पर लखनूडीह-पारटोल रोड स्थित डिगाडीह गांव के पास छापेमारी कर चारों आरोपितों को पकड़ा गया.


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरिडीह और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले इब्राहिम अंसारी, हुसैन अंसारी, साकिर अंसारी और सिराज अंसारी के रूप में हुई है. इनके पास से 7 मोबाइल फोन और फर्जी पहचान पर लिए गए 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

 


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित ई-कॉमर्स साइटों के माध्यम से संभावित ग्राहकों की जानकारी जुटाते थे और फिर कॉल कर उन्हें योनो ऐप अपडेट के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने देशभर में कई लोगों को निशाना बनाया है. सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही