Search

 
 
 

चक्रधरपुर में रेलवे अधिकारी बन रिटायर रेलकर्मी से 50 हजार की साइबर ठगी

सेवानिवृत्त रेलकर्मी अनिमेष भट्टाचार्य ने बताया कि रविवार की शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसमें रेलवे का लोगो लगा हुआ था. जिससे उन्हें लगा कि रेलवे के किसी अधिकारी ने कॉल किया है.
 
ठगी के शिकार रिटायर रेलकर्मी अपनी पत्नी के साथ

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से पचास हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने रेलवे का वरीय अधिकारी बन सेवानिवृत्त रेलकर्मी अनिमेष भट्टाचार्य के बैंक खाते से पचास हजार रुपए उड़ लिये. इस संबंध में पीड़ित अनिमेष भट्टाचार्य ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार की शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसमें रेलवे का लोगो लगा हुआ था. जिससे उन्हें लगा कि रेलवे के किसी अधिकारी ने कॉल किया है.


उन्होंने कॉल रिसिव किया, तो कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एपीओ श्रीवास्तव जी बोल रहा हूं. आपकी पेंशन रुकी हुई है. उसे शुरू करने के लिए आपको मैं मोबायइल पर कुछ भेज रहा हूं. जैसा बोल रहा हूं आप मोबाइल पर करते जाएं. सेवानिवृत्त रेलकर्मी उसके झांसे में आ गये और वह जैसा बोलता गया वे वैसा करते गये. इसके बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 49,500 रुपये की निकासी का मैसेज आया. तब उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है. उन्होंने इसकी जानकारी एसबीआई शाखा में कार्यरत अपने एक मित्र को दी. जिसके बाद उनके बैंक एकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया. सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने कहा कि मामले की जानकारी चक्रधरपुर थाने को दी जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही