Search

 
 
 

Jamtara News: APK फाइल भेजकर MNGL के उपभोक्ताओं को बनाता था निशाना, साइबर ठग गिरफ्तार

Jamtara News: आरोपी महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड की सेवा अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजता था. उपभोक्ता जैसे ही APK फाइल इंस्टॉल करते थे, आरोपी उनके मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था.
 
साइबर ठग अरेस्ट

Jamtara News: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल से गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोड़राटांड़ गांव स्थित उसके घर से छापेमारी के दौरान की गई.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने कार्रवाई करते हुए बसंत कुमार मंडल (23), पिता नरेश मंडल, ग्राम कोड़राटांड़, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड की सेवा अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजता था. उपभोक्ता जैसे ही APK फाइल इंस्टॉल करते थे, आरोपी उनके मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं. मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 08 सितंबर 2026 के तहत BNS 2023, IT Act और Telecommunications Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें और संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही