National News: सीबीआई दिल्ली ने अमेरिकी नागरिकों से 7.21 मिलियन डॉलर ठगी के आरोप मे अंकित सतीश चंद्र पांडे नाम के साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह गुजरात में अवैध कॉल सेंटर चला रहा था.
इसे भी पढ़ें -
अमेरिकी नागरिकों से ठगी के लिए इस कॉल सेंटर से फोन किया जाता था. साईबर अपराधियों द्वारा फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC), US अटॉर्नी, क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) सहित अन्य एजेंसयों के अधिकारी बन कर अमेरिकी नागरिकों को फोन किया जाता है. इसके बाद उन्हें उनके कंप्यूटर का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने की सूचना देते थे. इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाकर पैसों की ठगी करते थे. विदेशी नागरिकों से की गयी ठगी के इस मामले में सीबीआई द्वारा जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

