Bokaro News: साइबर अपराधी उपायुक्त अजय नाथ झा की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लोगों और विभिन्न अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेज रहा हैं. फर्जी व्हाट्सएप नंबर 9739811309 है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर का उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है. यह पूरी तरह फर्जी नंबर है. इसके माध्यम से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है. आधिकारिक कार्यों के लिए इसी नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है. प्रशासन ने आम नागरिकों एवं अधिकारियों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी संदेशों से सतर्क एवं सावधान रहें. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें.
साइबर ठगी का प्रयास होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. बोकारो पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि अवश्य करें तथा साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

