Search

 
 
 

साइकिलिंग एशिया कप 2026: झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 गोल्ड मेडल

झारखंड के साइकिलिंग खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के तत्वावधान में 29 से 31 जनवरी 2026 तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित SDAT वेलोड्रोम, वंडालूर में आयोजित की गई थी.
 

Ranchi: झारखंड के साइकिलिंग खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के तत्वावधान में 29 से 31 जनवरी 2026 तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित SDAT वेलोड्रोम, वंडालूर में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए.

Uploaded Image

पदक विजेता खिलाड़ी 

सरिता कुमारी ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वहीं, अमीर रियाज ने टीम स्प्रिंट और व्यक्तिगत स्प्रिंट स्पर्धा में दो कांस्य पदक हासिल किए. जबकि विकास उरांव ने टीम स्प्रिंट और व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते. तीनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन खेल दिखाकर भारत के साथ-साथ झारखंड राज्य को गौरवान्वित किया.

 

नामचीन लोगों ने दीं बधाइयां

खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, देवघर के उपायुक्त नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक सहित संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और सभी जिला संघों के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही