Search

 
 
 

चक्रवात अर्नब : हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 31 तक रद्द, झारखंड यात्री भी होंगे प्रभावित

Ranchi : रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी. रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की स्थिति देखने  की सलाह दी है.
 
ट्रेन

Ranchi :  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण रेलवे ने हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस को 27 से 31 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है. इससे झारखंड के टाटानगर और चक्रधरपुर से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी. रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की स्थिति देखने  की सलाह दी है.

 

इसे भी पढ़ें...

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवात अर्बन 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जा सकता है. अगले दिन 28 अक्टूबर को इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि इसका असर रांची समेत झारखंड के कुछ जिलों में भी देखने को मिलेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही