National News : MoCA बताया कि हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर की उड़ानों में देरी हो सकती है. मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए AAI, DGCA, BCAS, IMD, एयरलाइन और एयरपोर्ट ऑपरेटरों, NDRF, तथा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच आपसी समन्वय पर जोर दिया है.
National News : चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने स्थिति का जायजा लेने और विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की. जानकारी दी कि तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा (भुवनेश्वर सहित) से आने-जाने वाली उड़ानें सर्वाधिक प्रभावित हो सकती हैं.
MoCA बताया कि हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर की उड़ानों में देरी हो सकती है. मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए AAI, DGCA, BCAS, IMD, एयरलाइन और एयरपोर्ट ऑपरेटरों, NDRF, तथा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच आपसी समन्वय पर जोर दिया है.
बता दें कि तूफान अर्नब आज बुधवार सुबह पुडुचेरी के यानम और आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के बीच लैंडफॉल कर गया. लैंडफॉल के समय चक्रवात की गति 125-135 किमी प्रति घंटा थी, जबकि हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे थे. रात 1:20 बजे लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई, जो सुबह करीब 5 बजे पूरी हुई.
तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने की खबर है. निचले इलाकों में जलभराव हो गया है. विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.