Search

 
 
 

चक्रवात अर्नब : रांची नगर निगम बारिश और जलजमाव को लेकर अलर्ट, 500 सफाई कर्मी तैनात

Ranchi :   जिला प्रशासन और मौसम विभाग से मिले इनपुट के आधार पर निगम ने 500 से 600 सफाईकर्मियों को अलर्ट पर रखा है. साथ ही शहर की जाम नालियों की साफ-सफाई और खुले नालों को स्लैब से ढकने का काम चल रहा है.  मुख्य सड़कों पर पेड़ों की सूखी डालियों और झुके हुए पेड़ों की छंटाई भी की जा रही है, ताकि बारिश और तेज हवा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
 
रांची नगर निगम
  • आज होगी आपातकालीन बैठक
  • जलजमाव रोकने के लिए जाम नालियों को किया जा रहा साफ
  • खुले नालों को ढकने का काम जारी
  • पेड़ों की सूखी डालियों और टूटे हुए पेड़ों की छंटाई

Ranchi :  बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर रांची समेत झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलजमाव और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है. 

 

नालियों की सफाई का चल रहा काम

जिला प्रशासन और मौसम विभाग से मिले इनपुट के आधार पर निगम ने 500 से 600 सफाईकर्मियों को अलर्ट पर रखा है. साथ ही शहर की जाम नालियों की साफ-सफाई और खुले नालों को स्लैब से ढकने का काम चल रहा है.  मुख्य सड़कों पर पेड़ों की सूखी डालियों और झुके हुए पेड़ों की छंटाई भी की जा रही है, ताकि बारिश और तेज हवा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

 

इसे भी पढ़ें

जेसीबी और स्पीड लोडर भी तैयार

बारिश के दौरान जलजमाव या सड़क पर किसी तरह की रुकावट आने पर तुरंत कार्रवाई के लिए नगर निगम ने जेसीबी और स्पीड लोडर जैसी मशीनों को भी तैयार रखा है. जरूरत पड़ने पर इन मशीनों की मदद से जलनिकासी और रास्तों को साफ करने का काम किया जाएगा. 

 

आज आपात बैठक में तैयारियों की होगी समीक्षा

नगर निगम आज इसको लेकर आपातकालीन बैठक करेगा. इस बैठक में जलनिकासी, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इसका उद्देश्य शहर में जलजमाव रोकने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और सड़कों पर आवागमन सुचारू रखना है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही