- 8 अन्य शहरों की एक-एक उड़ान प्रभावित
Ranchi : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. खराब मौसम के कारण आज शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची एयरपोर्ट) से 14 विमान रद्द कर दिए गए. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने से देश के 10 शहरों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है.
इसे भी पढ़ें
दिल्ली के सर्वाधिक चार और कोलकाता के दो विमान रद्द
रद्द उड़ानों में सबसे अधिक चार फ्लाइट रांची-दिल्ली रूट की हैं. इनमें फ्लाइट नंबर 2038, 2219, 2286 और 6274 शामिल हैं. इसके अलावा रांची-कोलकाता सेक्टर की दो उड़ानें (फ्लाइट नंबर 7466 और 7468) भी रद्द की गई हैं. दिल्ली और कोलकाता के अलावा 8 अन्य शहरों की एक-एक उड़ान रद्द हुई हैं. इनमें रांची-हैदराबाद (398), रांची-पटना (925), रांची-मुंबई (6088), रांची-भुवनेश्वर (7726), रांची-चेन्नई (209), रांची-अहमदाबाद (6654), रांची-पुणे (761) और रांची-बेंगलुरु (6799) की उड़ानें शामिल हैं.

