Search

 
 
 

अपराधी प्रिंस खान के भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ली जा सकेगी. इस नोटिस का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लेने और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग हासिल करना है.
 
फाइल फोटो

Ranchi/Dhanbad: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है. एजेंसी ने प्रिंस खान के भाई गोपी और उसके साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. इस कार्रवाई के बाद दोनों की तलाश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है. जांच एजेंसियां दोनों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद लेने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ली जा सकेगी. इस नोटिस का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लेने और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग हासिल करना है.

 

प्रिंस खान लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर है. उसके आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की गतिविधियों को लेकर एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही