- 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
Lagatar Desk : चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है. मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब दो घंटे यानी पांच बजे तक चली. इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं. वहीं, तेज झोंकों के साथ इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: The Severe Cyclonic Storm Murasu crossed the South Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur, close to Ongole, between 0330 and 0530 hours IST today, with wind speeds of 100-110 kmph, gusting to 120 kmph. Visuals are from Marina Beach shows fishermen venturing into the sea.
— ANI (@ANI) November 3, 2026
विजयवाड़ा में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी
तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कोथापट्टनम सहित कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. चक्रवाती तूफान का असर विजयवाड़ा में भी देखने को मिल रहा है. यहां सोमवार देर रात से बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार सुबह तक लगातार जारी रही. इसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यातायात के साथ-साथ जनजीवन प्रभावित हुआ.
VIDEO | Cyclone Murasu: Strong winds and heavy rainfall lash Kothapatnam in Andhra Pradesh. (Visuals from 06:15 am) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #CycloneMurasu #AndhraPradeshNews https://t.co/SJXQyNwQoN
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2026
अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें
मौसम विभाग की मानें तो अगले 12 घंटों तक दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने समुद्र में सामान्य ज्वार से करीब 1 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठने की आशंका जताई है. इसके कारण दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में समुद्री पानी घुसने और जलभराव की स्थिति बन सकती है. हालांकि, विभाग के अनुसार तूफान का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.

