Search

 
 
 

रांची के सेल सिटी में सिलेंडर ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड मौके पर

राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके के सेल सिटी के एक फ्लैट में पूजा पाठ का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया. इस घटना से पूरे फ्लैट में आग लग गई. इस मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई.
 

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके के सेल सिटी के एक फ्लैट में पूजा पाठ का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया. इस घटना से पूरे फ्लैट में आग लग गई. इस मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है. बताया जाता है कि सेल सिटी की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के रखे सारे सामान जलकर राख हो गए.

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल इस आग लगी की घटना से कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन परिवार वालों की तरफ से किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही