Ranchi : रांची में 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज हुआ. डोरंडा स्थित परेड मैदान (झा.रा.पु.-1) में आयोजित उद्घाटन समारोह में पुलिस बल के अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह की शानदार झलक देखने को मिली. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीजीपी तदाशा मिश्रा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और मानसिक मजबूती भी विकसित करते हैं.
उन्होंने प्रतिभागी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बल के बीच आपसी समन्वय और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूती मिलती है, जो कर्तव्य निर्वहन में भी सकारात्मक प्रभाव डालती है.
उद्घाटन समारोह के दौरान परेड और मार्चपास्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें जवानों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया.

बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के दौरान जवानों के बीच एथलेटिक्स समेत कई खेलों में मुकाबले होंगे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से सजग और आपसी तालमेल को मजबूत बनाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment