Search

 
 
 

झारखंड में सरकारी कर्मियों का डीए 3% बढ़ा, जुलाई 2026 से लागू

Ranchi News: वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. डीए की संशोधित दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी. अन्य वेतनमान के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा.
 
झारखंड सरकार
  • जुलाई से प्रभावी होगी नई दर, एरियर का भी मिलेगा लाभ

Ranchi News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला अब प्रभावी हो गया है. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने डीए में तीन प्रतिशत इजाफे से संबंधित आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया है. इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है. नई दर एक जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी. ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर के हिसाब से एरियर का भुगतान भी किया जाएगा.

 

वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. डीए की संशोधित दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी. अन्य वेतनमान के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

दरअसल, केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी. इसी आधार पर झारखंड सरकार ने भी राज्यकर्मियों का डीए 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था. 18 नवंबर को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. अब वित्त विभाग का संकल्प जारी होने के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से भुगतान का रास्ता साफ हो गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही