Search

 
 
 

डाक सेवक भर्ती 2026 :  31 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 21 सितंबर तक आवेदन

New Delhi :इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in/gds-online-engagement के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 19 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी.
 
फाइल फोटो

New Delhi : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत देशभर के विभिन्न डाकघरों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

 

 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in/gds-online-engagement के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 19 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके बाद उम्मीदवार 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकेंगे.

 

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. विभाग की ओर से 23 और 24 सितंबर 2026 को आवेदन और रजिस्ट्रेशन में सुधार का अवसर दिया जाएगा. इस दौरान शाम 5 बजे तक सुधार किया जा सकेगा.

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक उम्मीदवार को केवल एक ही रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति होगी. एक से अधिक या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन अथवा आवेदन करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और GDS (Conduct and Engagement) Rules, 2020 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

 

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा. विभाग ने उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी है.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन: 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: 23 से 24 सितंबर 2026
  • सभी प्रक्रियाओं की अंतिम समय सीमा: शाम 5 बजे

भर्ती से संबंधित पदों और विभिन्न डाक सर्किल/डिवीजन में रिक्तियों का विस्तृत विवरण विभाग की अधिसूचना के Annexure-I में दिया गया है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना और पात्रता संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही