Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौत का तांडव: वाहन की टक्कर में विक्षिप्त की मौत

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माटिहाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बीती रात रफ्तार के कहर ने एक और मासूम जीवन को काल के गाल में धकेल दिया. जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे मौजूद लगभग 45 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

 
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. गौर करने वाली बात यह है अप्रैल माह में 28 दिनों के भीतर ही बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग 18 और 49 पर यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है.

 

 


वहीं बरसोल थाना क्षेत्र के आंकड़ों को भी जोड़ लिया जाए तो यह संख्या बढ़कर 5 तक पहुंच जाती है, जो यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है. आए दिन हो रहे इन हादसों और राजमार्गों पर बिखरी लाशों को देख स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है.


लोगों का स्पष्ट कहना है कि सड़कों पर अनियंत्रित गति और सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अब 'डेथ ट्रैप' बनते जा रही हैं. जानकारों का कहना है कि एक ही महीने के भीतर पांच लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत न केवल शोक का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अत्यंत चिंतनीय और भयावह स्थिति है. प्रशासन को तत्काल गति सीमा निर्धारण और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान जैसे कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही