Palamu News: हुसैनाबाद क्षेत्र में बिहार के एक वांटेड नक्सली को पकड़कर छोड़ देने का मामला सामने आया है. घटना 22 सितंबर की रात की है. पलामू पुलिस वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी. एसपी कपिल चौधरी ने भी वारंटी को पकड़कर छोड़ने की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें:
इसी दौरान दंगवार ओपी प्रभारी ने मोतिहारी जिले के नक्सली मामले में वांटेड राजेंद्र पासवान को रात करीब 12 बजे पकड़ा था.आरोप है कि उसे उसी रात के बीच छोड़ दिया गया. दंगवार क्षेत्र बिहार सीमा से सटा हुआ है.
मामले में एसपी कपिल चौधरी ने हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला के नेतृत्व में जांच टीम गठित की.जांच में राजेंद्र पासवान को पकड़ने और फिर छोड़ देने की पुष्टि हुई. इसके बाद वीरेंद्र मेहता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें दंगवार ओपी प्रभारी के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया. वांटेड नक्सली राजेंद्र अधेड़ उम्र का है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

