Search

 
 
 

दरभंगा में शाह ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा-लालू-सोनिया सिर्फ अपने बेटे को CM-PM बनाना चाहते है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दरभंगा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. लेकिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है.
 

Darbhanga : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दरभंगा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. लेकिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है.

 

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम या पीएम की कोई सीट खाली नहीं है. यहां नीतीश कुमार जी हैं और वहां मोदी जी. आपके लिए कोई जगह नहीं है.

 

शाह ने अपने भाषण की शुरुआत सीता माता और मिथिला की धरती को प्रणाम करते हुए की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न और गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण देकर मिथिला का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दरभंगा की सभी 10 सीटें एनडीए की झोली में डाल दें.

 

अमित शाह ने कहा कि मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर बीजेपी की उम्मीदवार हैं और वह पूरे देश में मिथिला का नाम रोशन करेंगी. शाह ने मिथिला की संस्कृति से जुड़ी उपलब्धियों को गिनाया.  

 

जैसे मधुबनी पेंटिंग का जीआई टैग, मखाना बोर्ड की स्थापना, और सीता माता मंदिर निर्माण की शुरुआत. उन्होंने कहा कि ₹850 करोड़ की लागत से सीता मैया का भव्य मंदिर बन रहा है, जो रामायण सर्किट का हिस्सा होगा.

 

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव, कांग्रेस और तेजस्वी यादव ने बिहार को सिर्फ घोटाले दिए. चाहे वो चारा घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी का. शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने जहां 4 लाख करोड़ की सड़कें बनाईं, वहीं कांग्रेस और आरजेडी ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया.

 

अमित शाह ने अपनी सरकार की योजनाओं की भी लंबी सूची गिनाई. 5 लाख तक मुफ्त इलाज (आयुष्मान भारत योजना), हर गरीब को घर और गैस कनेक्शन, 5 किलो मुफ्त अनाज और महिलाओं को 2 लाख तक लोन देने की बात कही.

 

शाह ने दावा किया कि बिहार में जल्द ही दरभंगा में मेट्रो, कैंसर अस्पताल, और 500 करोड़ की लागत से मिथिला म्यूजियम बनेगा. उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बिहार को विकास की नई राह पर लाया है, और अब जनता को 'कमल और तीर' पर बटन दबाकर इस जोड़ी को और मजबूत करना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही