Search

 
 
 

दरभंगा : BPSC शिक्षिका का खेत में मिला शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

बिहार के दरभंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उसके ससुराल के पीछे खेत में मिला. मृतका की शादी इस साल मार्च में हुई थी और उसका पति भी BPSC शिक्षक है. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.
 

Darbhanga :  बिहार के दरभंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उसके ससुराल के पीछे खेत में मिला.

 

मृतका की शादी इस साल मार्च में हुई थी और उसका पति भी BPSC शिक्षक है. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.

 

पुष्पा के पिता प्रमोद कुमार साहू का आरोप है कि ससुर, दामाद प्रमोद प्रसाद और बहनोई ने मिलकर बेटी की हत्या की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ससुर ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी बेटी घर से भाग गई है. जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि पुष्पा का शव घर के पीछे पानी लगे खेत में पड़ा था. पिता का कहना है कि हत्या साजिश के तहत की गई और शव को खेत में फेंका गया.

 

मृतका के भाई मनिकेश कुमार ने भी आरोप लगाया कि बहन की मौत में ससुराल के लोग हैं. उन्होंने बताया कि शादी को केवल छह महीने ही हुए थे और पुष्पा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई.

 

पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल जांच के दायरे में है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के डुमरी रोड की बताई जा रही है. मृतका का ससुराल इसी थाना क्षेत्र में है, जबकि मायका कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के भीनदुआ गांव में स्थित है.

 

सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही है. स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि न्याय की प्रक्रिया पूरी हो और दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही