Search

 
 
 

दरभंगा : नर्सिंग छात्र को ससुर ने मारी गोली, लव मैरिज से था नाराज

दरभंगा जिले में डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी.
 

Darbhanga : दरभंगा जिले में डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी. नाराज छात्रों ने गोली मारने वाले को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

 

मृतक छात्र की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है. वह डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग के दूसरे सेमेस्टर का छात्र बताया जाता है. घटना के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने इमरजेंसी विभाग के मुख्य द्वार को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. घायल की पहचान सहरसा जिले के वनगांव निवासी प्रेम शंकर झा के रूप में की गई है.

 

डीएमसीएच से छात्रों ने घटना की जानकारी  बेंता थाना की पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. मृतक  सुपौल जिले के पिपरा गांव का रहने वाला था. वह इसी मेडिकल कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर में पढ़ने वाली लड़की से प्रेम करता था. कुछ दिन पहले दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया था. इसी बात को लेकर लड़की के पिता इस शादी से नाराज थे. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक राहुल शाम को अपने हॉस्टल के पास खड़ा था, तभी आरोपी प्रेम शंकर झा ने उसके पास आकर सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी, जिससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

हॉस्टल के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के छात्र जुट गए और गोली मारने वाले प्रेम शंकर झा को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोपी प्रेम शंकर झा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही