Search

 
 
 

रांची निगम कार्यालय में छाया रहा अंधेरा, सारे काम रहे ठप , लोग रहे परेशान

Ranchi News: अधिकांश विभागों से संबंधित कर्मी भी अंधेरे में बैठे रहे. बिजली नहीं रहने के साथ लिफ्ट भी बंद हो गई. इससे कर्मचारियों और निगम में काम कराने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई. इस मामले में उपमहापौर निरज कुमार ने बताया कि नगर निगम के छत पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं. इसमें कनेक्टर को जोड़ रहे थे. इसकी वजह से लाइट काटी गई थी.
 

Ranchi News: रांची नगर निगम में शुक्रवार को करीब 12 बजे के बाद बिजली गुल होने से राजस्व समेत कई महत्वपूर्ण शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहा. खास बात यह रही कि महापौर रौशनी खलखो के चेंबर वाले फर्स्ट फ्लोर पर दिनभर बिजली रही, जबकि करीब 12 बजे से लेकर आठवें तल्ले तक बिजली नहीं थी. कई शाखाओं में काम बिजली ना रहने से प्रभावित हुआ. जिन अधिकारियों के पास लैपटॉप थे. वे अधिकारी काम करते नजर आए. 


हालांकि अधिकांश विभागों से संबंधित कर्मी भी अंधेरे में बैठे रहे. बिजली नहीं रहने के साथ लिफ्ट भी बंद हो गई. इससे कर्मचारियों और निगम में काम कराने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई. इस मामले में उपमहापौर निरज कुमार ने बताया कि नगर निगम के छत पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं. इसमें कनेक्टर को जोड़ रहे थे. इसकी वजह से लाइट काटी गई थी.

इसे भी पढ़ें - 

 


वहीं पुराने बिजली मिस्त्री नहीं आए, जिससे नये बिजली मिस्त्री को बुलाना पड़ा. इसकी वजह से काम में दिकक्त आयी और बिजली गुल रही. अब कनेक्टर लगा दिए गए हैं और सोलर लाइट से  सब जुड़ जाएगा. ऐसे भी प्रत्येक सरकारी भवन सोलर प्लांट से धीरे-धीरे जुड़ रहा है. 

 

लगातार मीडिया के संवाददाता ने नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक नगर आयुक्त और अस्सिसेंट इंजीनियर सौरभ केसरी से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बार-बार व्यस्त ही बताता रहा. इसके अलावा महापौर रौशनी खलखो से भी संपर्क करने की प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका.

 

राजस्व शाखा में चालान की रिसीविंग लेने पहुंचे, लौटना पड़ा

राजस्व शाखा में एक व्यक्ति ठेला छुड़ाने के लिए ट्रेड लाइसेंस और चालान से जुड़ा काम कराने पहुंचा था. बताया कि ठेला पकड़ा गया था. उसे छुड़ाने के लिए चालान की रिसीविंग लेने नगर निगम आए थे, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण रिसीविंग नहीं मिल सकी. काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा.

 

दूसरे से आठवें तल्ले तक काम प्रभावित

नगर निगम भवन के फर्स्ट फ्लोर पर बिजली की व्यवस्था सामान्य रही, लेकिन दूसरे से आठवें तल्ले तक बिजली नहीं थी. इससे कंप्यूटर और ऑनलाइन काम प्रभावित हुआ. कई कर्मचारी बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे. वहीं अलग-अलग काम के लिए पहुंचे लोग भी परेशान होते रहे. शाम करीब  4.30 बजे लाइट को बहाल किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही