Search

 
 
 

Ranchi News: जेल कक्षपाल भर्ती की तारीख बदली, अब 11 सितंबर को होगा इंटरव्यू

झारखंड में जेल कक्षपाल और महिला कक्षपाल के 340 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख बदल दी गई है. पहले यह इंटरव्यू 12 अगस्त 2026 को होना था. अब इसका आयोजन 11 सितंबर 2026 को किया जाएगा.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Ranchi: झारखंड में जेल कक्षपाल और महिला कक्षपाल के 340 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख बदल दी गई है. पहले यह इंटरव्यू 12 अगस्त 2026 को होना था. अब इसका आयोजन 11 सितंबर 2026 को किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

यह भर्ती भूतपूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के अभ्यर्थियों के लिए संविदा के आधार पर की जा रही है. भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में होगा.

 

कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई. इसमें बताया गया कि कुछ जरूरी कारणों से 12 अगस्त को होने वाले इंटरव्यू को स्थगित किया गया है.

 

विभाग ने कहा है कि भर्ती से जुड़ी बाकी सभी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 25 जून 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 03/जेल/2026 की सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी.

 

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

पद - कक्षपाल और महिला कक्षपाल

कुल पद - 340

भर्ती - संविदा के आधार पर

अभ्यर्थी - भूतपूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के अभ्यर्थी

पहली तारीख - 12 अगस्त 2026

नई तारीख - 11 सितंबर 2026

स्थान - लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही