Search

 
 
 

Giridih News: सड़क हादसे में बेटी की मौत, पति-पत्नी घायल

कोवाड-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए. तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया. मृतका लक्ष्मी कुमारी 18 साल की थी.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Giridih: कोवाड-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए. तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया. मृतका लक्ष्मी कुमारी 18 साल की थी. 

Uploaded Image

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गरागुरो निवासी प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी रीना देवी और बेटी लक्ष्मी कुमारी के साथ प्रकाश अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक पर भरकट्टा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान खुरजियो के पास भरकट्टा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में प्रकाश वर्मा की बेटी लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गई. 

इसे भी पढ़ें:

आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने घटना के विरोध में गरागुरो के पास कोवाड-भरकट्टा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. उन्होंने अज्ञात वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़े जाने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा.

 

सूचना मिलने पर भरकट्टा सीओ संदीप कुमार मद्धेशिया, ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय व एएसआई जितेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभालते हुए जाम हटाने के प्रयास में जुट गई है. 

 

ओपी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान व गिरफ्तारी के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की खंगाई की जा रही है, और जल्द ही वाहन एवं चालक को पकड़ा जाएगा.

 

काफी समझाइश के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर जाम हटाया गया. पुलिस घटना की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही