Search

 
 
 

Deoghar News: दोहरे हत्याकांड का खुलासा: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास-देवर की हत्या

देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के उपरनावाडीह गांव में मां-बेटे की हुई हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हत्या की आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर की बहू निकली.
 
अपराध की खबरें

Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के उपरनावाडीह गांव में मां-बेटे की हुई हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हत्या की आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर की बड़ी निकली. बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास और छोटे देवर की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी. पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों में शबाना खातून और इरशाद अंसारी शामिल हैं. इरशाद अंसारी शबाना खातून का प्रेमी है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, हथौड़ा, खून लगे कपड़े समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

बता दें कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के हेठ नावाडीह गांव में सोमवार मध्य रात्रि के बाद मां-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. मृतकों में 38 वर्षीया रुबेदा खातून और उसका 12 वर्षीय पुत्र इरशाद अंसारी है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही