Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में दौसा ने बारां टीम को 18 रन से हराया, अगला मुकाबला सवाई माधोपुर से

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में दौसा ने अपने पहले मुकाबले में बारां टीम को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मैच गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेला गया. बारां टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुना.
Advertisement
Advertisement

Dausa : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में दौसा ने अपने पहले मुकाबले में बारां टीम को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मैच गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेला गया. बारां टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुना. 

 

दौसा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 242 रन बनाए. दौसा की ओर से कप्तान सचिन शर्मा ने 19 बॉल पर 57 रन बनाए और दो विकेट भी लिए व दिव्यांश शर्मा ने 10 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट और 16 रन बनाए.

 

करण मीणा ने दो और अनुज मीणा ने एक विकेट लिए. साथ ही दिव्यांशु घोषिंगा ने 40 रन, देवकृत शर्मा ने 34 रन एवं लीलाधर मीणा ने 33 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारां टीम 224 रन पर ही सिमट गई.

 

जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने ग्राउंड और होटल में मिलकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी दौसा की टीम में और सुधार करने की आवश्यकता है, जो समय रहते किया जाएगा.

 

डीसीए के पदाधिकारियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर प्रेम सिंह व सुखराम गुर्जर को शुभकामनाएं दी और आगे के मैच में खिलाड़ियों को जीत के लिए मोटिवेट किया. दौसा का दूसरा मुकाबला 28 मई को सवाई माधोपुर से होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही