Search

 
 
 

IPL 2026: प्लेऑफ में वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड?

IPL के 19वें सीजन की शुरूआत से पहले ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से तहलका मचा दिया था. उन्होंने क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की बात कही थी. जिसके बाद से उनके फैन्स में कोलाहल मच गई थी.
 

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन की शुरूआत से पहले ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से तहलका मचा दिया था. उन्होंने क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की बात कही थी. जिसके बाद से उनके फैन्स में कोलाहल मच गई थी. उन्होंने जैसा बोला था उसके मुताबिक, उन्होंने अपने पहले ही मैच में छक्का लगाकर अपना दम दिखा दिया था.

 

राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव ने इस सीजन अब तक 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 232.67 का रहा है. खास बात यह है कि वैभव इस सीजन अब तक 53 छक्के जड़ें हैं. वहीं, IPL 2012 में क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. ऐसे में अगर वैभव सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 7 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

 

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी इस सीजन चर्चा का विषय बना हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, वह हर 4.7 गेंद पर एक छक्का लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके कुल रनों में 54% रन सिर्फ छक्कों से आए हैं. अगर प्लेऑफ मुकाबले में उनका बल्ला चला, तो वह सिर्फ IPL ही नहीं बल्कि किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे. 

 

प्लेऑफ मुकाबले में वैभव के सामने बड़ी चुनौती है. इस सीजन पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH ने RR को दोनों मुकाबलों में हराया है. ऐसे में SRH की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. अगर वैभव इस मैच में बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो संभव है कि इस सीजन वे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही