Search

 
 
 

Tennis : जैनिक सिनर ने क्लेमेंट टैबुर को हरा फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में धमाकेदार एंट्री की. दुनिया के नंबर 1 इटालियन खिलाड़ी ने अपने राउंड के पहले मुकाबले में फ्रेंच वाइल्ड कार्ड क्लेमेंट टैबुर को 6-1, 6-3, 6-4 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया.
 

Parish : टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में धमाकेदार एंट्री की. दुनिया के नंबर 1 इटालियन खिलाड़ी ने अपने राउंड के पहले मुकाबले में फ्रेंच वाइल्ड कार्ड क्लेमेंट टैबुर को 6-1, 6-3, 6-4 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया. 

 

यह मैच मंगलवार को स्टेड रोलैंड गैरोस स्टेडियम में खेला गया. इस जीत के साथ जैनिक सिनर 30 से अधिक मैच जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए है. इसमें लिस्ट में रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी शामिल हैं.

 

सिनर ने जीत के बाद दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं. यह एक बहुत ही खास जगह है और यहां मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं. पहले राउंड के मैच कभी आसान नहीं होते, लेकिन रात के सेशन में टूर्नामेंट की शुरुआत करना और भी खास होता है, इसलिए आप सभी का यहां रुकने के लिए शुक्रिया.


सिनर ने पूरे खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा. सिनर ने तीन सेट में कुल 40 'विनर्स' लगाए और उन्हें एक भी 'ब्रेक पॉइंट' का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे यह साबित होता है कि उन्होंने कितने जोरदार तरीके से खेल को अपने काबू में रखा. और मैच जीत लिया.


दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने 2026 में सभी पांच एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट, इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे-कार्लो, मैड्रिड और रोम, जीत लिए हैं, और इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टेनिस की दुनिया के कुछ बेहद खास खिलाड़ियों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है.

 

बता दें कि पिछले साल कार्लोज अल्काराज के साथ खेले गए फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने फाइनल में तीन चैंपियनशिप पॉइंट गंवा दिए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही