Search

 
 
 

Sports News: फ्रेंच ओपन के डेब्यू मैच में छाए निषेश बसावारेड्डी, वर्ल्ड नंबर 9 को हराया

टेनिस फ्रेंच ओपन का आगाज 24 मई से हो चुका है. जिसमें भारतीय मूल के निषेश बसावारेड्डी ने डेब्यू मुकाबले में ही सबको चौका दिया. पेरिस की लाल मिट्टी की कोर्ट पर साल के दूसरे टेनिस ग्रैंडस्लैम में शानदार प्रदर्शन करते हुए, पहले ही राउंड में वर्ल्ड नंबर 9 टेलर फ्रिट्ज को हराकर दिया.
 

Lagatar Desk: टेनिस फ्रेंच ओपन का आगाज 24 मई से हो चुका है. जिसमें भारतीय मूल के निषेश बसावारेड्डी ने डेब्यू मुकाबले में ही सबको चौका दिया. पेरिस की लाल मिट्टी की कोर्ट पर साल के दूसरे टेनिस ग्रैंडस्लैम में शानदार प्रदर्शन करते हुए, पहले ही राउंड में वर्ल्ड नंबर 9 टेलर फ्रिट्ज को हराकर दिया. दुनिया के 148वें नंबर के निषेश ने डेब्यू में दमदार आगाज किया. 


निषेश बसावारेड्डी ने डेब्यू करते हुए पहले राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए टेलर फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराया. इस बड़ी जीत के साथ ही ग्रैंडस्लैम के दूसरे राउंड में पहुंच गए है. अब दूसरे राउंड में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर 42 एलेक्स मिसेलसन से होगा. ये मुकाबला 26 मई को होगा. भारतीय मूल के निषेश और एलेक्स दोनों ही फ्रेंच ओपन 2026 में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

कौन हैं निषेश?

निषेश बसावारेड्डी कौन हैं और उनका भारत से नाता कैसे है? 21 साल के इस टेनिस प्लेयर का जन्म 2 मई 2005 को कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच में हुआ था. उनके पिता मुरलीकृष्णा बसावारेड्डी और मां का नाम साई प्रसन्ना है, जो साल 1999 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से कैलिफोर्निया, USA चले गए थे कैलिफोर्निया के इरविन में . 8 साल रहने के बाद उनके पिता इंडियाना के कारमेल शिफ्ट हो गए, जहां निषेश बसावारेड्डी के टेनिस की शुरूआत हुई. 

निषेश ने ग्रैंडस्लैम में डेब्यू कब किया?

फ्रेंच ओपन में निषेश बसावारेड्डी का डेब्यू भले ही साल 2026 में हुआ हो, मगर ग्रैंडस्लैम की कोर्ट पर उनके कदम पिछले साल ही पड़ गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में अपना ग्रैंडस्लैम डेब्यू किया, जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से हुआ था. इसी साल उन्होंने विम्बल्डन और यूएस ओपन में भी डेब्यू किया मगर पहले राउंड से ही बाहर हो गए थे. 2026 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्हें दूसरे राउंड तक पहुंचने में कामयाबी मिली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही