Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DAV रजरप्पा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, 96.8 % अंक लाकर आलोक बने स्कूल टॉपर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्कूल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा. कुल 192  छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे. 

 

इस वर्ष आलोक कुमार बर्मन ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं आयुष कश्यप 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और असद अब्दुल्ला 95 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे. 

 

टॉपर्स के इस प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है. 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ज्योति कुमारी, रितेश राज, रौनक राज (93.60), गुंजन कुमारी (93), अनुप्रिया चौधरी (92.80), मृत्युंजय कुमार (92.20), अभय कुमार (91.8), शुभ कुमार (91.60), साक्षी बक्शी (91.20), आर्यंत सिंह, पीयूष शामल (91.0), चाहत कुमारी (90.6), अदिति चंद्र (90.4), अनन्या कुमारी, दिव्यांशु कुमार (90.40) और अभिषेक कुमार सिंह (90 प्रतिशत) शामिल हैं.

 


स्कूल के प्राचार्य डॉ. आर.के. साहू ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही