Search

 
 
 

Ranchi News: फीस जमा नहीं होने पर DAV स्कूल ने दो छात्रों को परीक्षा से रोका

राजधानी रांची के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में परीक्षा शुल्क को लेकर विवाद सामने आया है. आरोप है कि कक्षा 5 के दो छात्रों—आरव कुमार (5A) और अनीश कुमार (5C)—को परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने के कारण स्कूल प्रशासन ने वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में परीक्षा शुल्क को लेकर विवाद सामने आया है. आरोप है कि कक्षा 5 के दो छात्रों आरव कुमार (5A) और अनीश कुमार (5C) को परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने के कारण स्कूल प्रशासन ने वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी.

इसे भी पढ़ें: 

अभिभावकों का कहना है कि उनके चार बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने दो बच्चों की पूरी फीस जमा कर दी है, लेकिन अन्य दो बच्चों की परीक्षा शुल्क अभी तक जमा नहीं कर पाए हैं. इस संबंध में स्कूल प्रशासन से बातचीत करने पर उन्हें 5 जुलाई तक का समय दिए जाने की बात कही गई थी. वहीं, वार्षिक परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होने के कारण दोनों बच्चों को परीक्षा देने से रोक दिया गया.

 

अभिभावकों का आरोप है कि वे स्कूल के प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों से लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ. इससे नाराज होकर उन्होंने रांची उपायुक्त (DC) और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

परिजनों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अभी बाकी परीक्षा बाकी है और उन्हें आशंका है कि स्कूल प्रशासन फिर से बच्चों को परीक्षा में शामिल नहीं होने देगा.

 

गौरतलब है कि रांची उपायुक्त द्वारा निर्देश जारी किया गया था कि परीक्षा शुल्क जमा नहीं होने के कारण किसी भी छात्र को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन इस निर्देश की अनदेखी कर मनमाना रवैया अपना रहा है.

 

इस मामले में स्कूल का पक्ष जानने के लिए प्राचार्य किरण यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. वहीं, संबंधित कक्षा शिक्षक से कारण पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा कि इस संबंध में स्कूल प्रशासन से बात की जाए.

 

स्कूल प्राचार्य का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है. जैसे ही स्कूल प्रशासन का आधिकारिक बयान प्राप्त होगा, उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही