Search

 
 
 

Jamtara News: सदर अस्पताल में रक्त विकार पीड़ितों के लिए डे-केयर शुरू

जिले के रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है. जामताड़ा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया डे-केयर सेंटर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया.
 

Jamtara: जिले के रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है. जामताड़ा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया डे-केयर सेंटर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया. 

इसे भी पढ़ें: 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा भले ही छोटा जिला हो, लेकिन यहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया एक जन्मजात बीमारी है, जबकि थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है.

 

मंत्री ने इस दौरान कहा कि थैलेसीमिया के मरीजों को इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी मरीज का उपचार प्रभावित न हो.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि डे-केयर सेंटर शुरू होने से जिले के मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा. सदर अस्पताल में ही विशेषज्ञ देखरेख में उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

 

सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि थैलेसीमिया और हीमोफीलिया दोनों गंभीर बीमारियां हैं, जिनके नियमित उपचार और निगरानी की आवश्यकता होती है. जामताड़ा सदर अस्पताल में इन बीमारियों के लिए डे-केयर सेंटर की शुरुआत जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निरंतर मार्गदर्शन और निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है, ताकि जिले के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

 

अब जिले में ही मिलेगी विशेष सुविधा डे-केयर सेंटर शुरू होने से थैलेसीमिया और हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को नियमित जांच, परामर्श और उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी तथा समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा.

 

इस मौके पर डीसी आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त असीम केस्पोट्टा, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही