Search

 
 
 

Ranchi News: धुर्वा में दुर्गा पूजा समितियों के साथ DC-SSP ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Ranchi News: अधिकारियों ने पूजा समितियों से जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा. कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहि. इसके लिए समितियों को प्रशासन और पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की गई.
 
पूजा समितियों के साथ डीसी की बैठक

Ranchi News: दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को धुर्वा स्थित मेफेयर बैंक्वेट हॉल में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से बैठक हुई. इसमें शहर की 35 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. इस मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

 

अधिकारियों ने पूजा समितियों से जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा. कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहि. इसके लिए समितियों को प्रशासन और पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, ध्वनि प्रदूषण, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों ने पूजा पंडालों में अग्निशमन और बिजली व्यवस्था की जांच कराने और भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए.

 

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा शहर के प्रमुख आयोजनों में से एक है. ऐसे में सभी समितियां प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की.ताकि पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाए सके.

 

बैठक में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, सदर एसडीओ कुमार रजत सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के पदाधिकारी औरपुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही