Giridih News: जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं के सुरक्षित आवास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.
उन्होंने शिक्षकों को नियमित कक्षाएं संचालित कर पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने तथा पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए.
छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं दर्ज की गईं; छात्राओं ने भोजन, स्वच्छता, पढ़ाई और खेलकूद संबंधी मुद्दे साझा किए.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि समय पर पौष्टिक भोजन परोसा जाए और मेन्यू का पालन अनिवार्य हो, रसोई की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए.
पेयजल और शौचालय व्यवस्था की भी कड़ाई से जांच की गई तथा नियमित आपूर्ति व दैनिक साफ- सफाई को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. मौके पर बेंगाबाद के बीडीओ, सीओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

