Search

 
 
 

Latehar News: प्रखंडों में बैंक लिंकेज की प्रगति संतोषजनक नहीं, डीसी ने जताई नाराजगी

Latehar News: डीसी ने जिले में संचालित विभिन्न आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति की जानकारी और कई दिशा निर्दश दिए. उन्‍होने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण उद्यमिता, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित गतिविधियों सहित विभिन्न योजनाओं की भी प्रखंडवार समीक्षा की.
 
डीसी ने की समीक्षाा बैठक

Latehar News: समाहरणालय के सभागार मे गुरूवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत कराये जा रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की. बैंक लिंकेज की समीक्षा के दौरान उपायुक्‍त ने पाया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी प्रखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं है. इसपर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों को एक माह के अंदर बैंक लिंकेज की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

डीसी ने जिले में संचालित विभिन्न आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी और कई दिशा निर्दश दिए. उन्‍होने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण उद्यमिता, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित गतिविधियों सहित विभिन्न योजनाओं की भी प्रखंडवार समीक्षा की और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्‍त ने संकुल संगठनों के तहत ऋण वापसी की प्रगति काफी कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार व जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही