Search

 
 
 

Deoghar News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Deoghar News: उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन की पहचान करने को कहा. जहां अवैध कब्जे की शिकायत या मामला सामने आया है, वहां तत्काल भूमि की मापी और सीमांकन कराने तथा अतिक्रमणकारियों को कानूनी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
 
लोगों की शिकायतें सुनते डीसी

Deoghar News: लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास और राजस्व से जुड़े मामले उपायुक्त के समक्ष रखे. 

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन और राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों की ओर से मौके पर ही समाधान किया गया. 

 

जनता दरबार के दौरान सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और निजी या व्यावसायिक निर्माण करने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन की पहचान करने को कहा. जहां अवैध कब्जे की शिकायत या मामला सामने आया है, वहां तत्काल भूमि की मापी और सीमांकन कराने तथा अतिक्रमणकारियों को कानूनी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करने को कहा गया.

 

जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी शिकायतों की भौतिक जांच कर जल्द निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही सभी मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही