Search

 
 
 

Bokaro News: जनता दरबार में डीसी ने की 41 मामलों की सुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Bokaro News: लोक संवाद कार्यक्रम में कुल 41 मामलों पर सुनवाई की गई. प्राप्त मामलों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 
जनता दरबार में समस्या सुनते डीसी

Bokaro News: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनी.

इसे भी पढ़ें: 

लोक संवाद कार्यक्रम में कुल 41 मामलों पर सुनवाई की गई. प्राप्त मामलों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों से जुड़े मामलों का निष्पादन पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें.

 

उपायुक्त ने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा के साथ जिला प्रशासन के पास आते हैं. ऐसे में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें.

 

उन्होंने मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कई मामलों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं दिशा-निर्देश भी दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही