Search

 
 
 

Ramgarh News: मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

मोहर्रम में विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी ऋतुराज ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद रहे.
 

Ramgarh: मोहर्रम में विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी ऋतुराज ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी जुलूसों की सूची तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा.

 

डीसी-एसपी ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने तथा जुलूस मार्गों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएं तथा इस संबंध में थाना स्तर पर विशेष निगरानी रखी जाए.

 

बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि जुलूस मार्गों पर कहीं भी टूटे हुए बिजली के तार नहीं रहे. वहीं थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जुलूस मार्गों पर पेड़ों की शाखाएं अत्यधिक नीचे न हों, जिससे आवागमन में किसी तरह का बाधा न हो.

 

उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री पर विशेष नजर रखने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जुलूस में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया.

 

इसके अतिरिक्त सभी चौकीदारों को संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त कर नियमित रूप से स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने तथा सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही