Search

 
 
 

Hazaribagh News : छड़वा डैम के घटते जलस्तर से मेयर चिंतित, किया निरीक्षण

छड़वा डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है. मेयर अरविन्द कुमार राणा ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने गुरुवार को डैम का निरीक्षण किया. डैम के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर अधिकारियों व स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की.
 
छड़वा डैम का का निरीक्षण करते मेयर अरविन्द कुमार राणा.

Hazaribagh : हजारीबाग शहर की पेयजल व्यवस्था का प्रमुख स्रोत छड़वा डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है. मेयर अरविन्द कुमार राणा ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने गुरुवार को डैम का निरीक्षण किया. डैम के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर अधिकारियों व स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की.


मेयर ने डैम में पानी की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और कम वर्षा के कारण जलस्तर में गिरावट चिंताजनक है. शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण व जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया.


निरीक्षण के दौरान मेयर इस बात पर मंथन करते रहे कि यदि जलस्तर और घटता है तो शहर की जलापूर्ति किस तरह सुचारू रखी जा सकेगी. उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं और जल संरक्षण के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही