Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण में ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित सीएम होटल के समीप एनएच-19 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रतवातारी निवासी मान्नू मुंडा के पुत्र रविनाथ मुंडा के रूप में हुई है.
 

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित सीएम होटल के समीप एनएच-19 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रतवातारी निवासी मान्नू मुंडा के पुत्र रविनाथ मुंडा के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक का इलाज चौपारण सीएचसी में चल रहा है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने गांव रतवातारी से बिगहा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सियरकोनी स्थित सीएम होटल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रविनाथ मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया.


सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं घायल युवक को चौपारण सीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही