Search

 
 
 

Hazaribagh News : स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच बढ़ाने को बनेगी संयुक्त समिति

मेयर अरविंद कुमार राणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. आम लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए संयुक्त समिति बनाने का निर्णय लिया गया.
 
बैठक में भाग लेते मेयर अरविंद कुमार राणा, वार्ड पार्षद व अन्य.

Hazaribagh : हजारीबाग मेयर अरविंद कुमार राणा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. आम लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए संयुक्त समिति बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद, अर्बन मैनेजर सनी राम व विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे.


बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी उन्मूलन, विकलांगता प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर, आरोग्यम दीदी समिति और आयुष्मान भारत योजना समेत शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ सेंटर व नगर क्षेत्र में संचालित तीन प्रसव केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं व सेवाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया.


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पार्षदों की एक संयुक्त समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. समिति योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी और वार्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगी. यह भी तय किया गया कि सहिया दीदियां वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगी.

 

करीब दो घंटे तक चली बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं और सुझाव भी दिये. स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया. इस मौके पर मेयर अरविंद कुमार राणा ने सेवा समिति के सदस्यों को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया. मौके पर अर्बन मैनेजर सनी राम, पार्षद विकास कुमार यादव, प्रमिता सिन्हा, सोनी क्षेत्री, अनीता देवी, डॉ. अंशिका प्रभा गुप्ता, रिंकू वर्मा, रीता नाथ, निशा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही