Search

 
 
 

Latehar News: SIR को लेकर डीसी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
 
Latehar News

Latehar: समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. 

इसे भी पढ़ें: 

डीसी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 तथा चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें आम मतदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे. 

Uploaded Image

सभी नामित बीएलए-2 को 22 जुलाई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. यह भी जानकारी दी गई कि एक अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों तथा छूटे हुए योग्य मतदाताओं से प्रपत्र-6 के माध्यम से दावा प्राप्त कर निर्धारित अवधि में उनका निष्पादन किया जाएगा. 

 

बैठक में उपायुक्तं ने  स्पष्ट किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार एक मतदाता का नाम किसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के केवल एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज रह सकता है. 

 

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, झामुमो केंद्रीय सदस्यी अरुण दुबे, भाजपा जिला अध्य क्ष बंसी यादव, कांग्रेस जिला अध्य,क्ष कामेश्वर याद, बसपा जिला अध्यनक्ष मुंगेश्वर राम, आजसू नगर अध्य क्ष अमर उरांव, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्क्ष  नरेंद्र कुमार पांडेय, राजद जिला अध्य्क्ष रामप्रवेश यादव आदि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही