Ranchi News: डीसी कार्यालय में शनिवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर 16 सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को विदाई दी गई. इसके साथ ही सेवानिवृत्ति से संबंधित लाभ भी दिया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया. उनके लंबे सेवाकाल और समाज के प्रति योगदान की सराहना की. कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माता हैं. बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज को दिशा देने में उनका योगदान अमूल्य है.
इसे भी पढ़ें:
जिले में पिछले 22 महीने से लगातार शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा कि रांची जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 30-35 वर्षों की लंबी सेवा के बाद जीवन का एक नया पड़ाव शुरू होता है. इसे केवल सेवानिवृत्ति न समझें, बल्कि जीवन का नया चरण मानें. अब अपने स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए समय निकालें.
उपायुक्त ने कहा कि आज के युवा मोबाइल पर अधिक समय बीता रहे हैं. जिसका उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सेवानिवृत्त शिक्षक अपने अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन करें और उन्हें जागरूक बनाएं. उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करें. समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका जारी रखने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

