Search

 
 
 

Hazaribagh News: डीसी ने किया इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद

Hazaribagh News: डीसी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. विद्यालय की प्राचार्या एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.
 
विद्यालय का निरीक्षण

Hazaribagh News: डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक स्थल एवं इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों स्थलों के रख-रखाव, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

डीसी ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया तथा स्थल के संपूर्ण रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में निर्मित इस महत्वपूर्ण स्थल को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने स्थल पर बेहतर साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था, पेड़ों की छंटाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्थल तक पहुंच पथ के लिए पीसीसी सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा परिसर में निर्मित शेड की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्य कराने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जिला योजना पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराते हुए 26 जनवरी तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें.

 

इसके उपरांत उपायुक्त ने झील परिसर स्थित ऐतिहासिक इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भ्रमण एवं निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय के संपूर्ण परिसर, छात्रावास, पाकशाला एवं कक्षा का गहन निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

 

इस दौरान छात्राओं ने उपायुक्त का स्वागत किया. डीसी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. विद्यालय की प्राचार्या एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. 

 

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह भवन एवं विद्यालय एक महत्वपूर्ण धरोहर है. इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है. उन्होंने पूरे परिसर में उगी झाड़ियों की साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यालय परिसर की प्राकृतिक सुंदरता को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा सके.

 

उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं छात्राओं की आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा. छात्राओं की पेयजल संबंधी समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त कुएं के निर्माण के अनुरोध को भी स्वीकृति प्रदान की. इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही