Search

 
 
 

Hazaribagh News: मतदाता पुनरीक्षण को लेकर मतदान केंद्रों का डीसी ने किया निरीक्षण

डीसी सुबोध कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: डीसी सुबोध कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग परिसर, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, केबी हाई स्कूल,कोर्रा एवं दीपगढ़ा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एसआईआर-2026 के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजरों द्वारा प्रपत्रों के वितरण, प्रपत्रों की प्राप्ति, डिजिटाइजेशन की प्रगति तथा एएसडीडी सूची की अद्यतन स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया.

Uploaded Image

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संलग्न कर्मियों को निर्देश दिया कि वे बीएलए-2 के साथ बैठक सुनिश्चित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें.

 

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति की अद्यतन जानकारी, डिजिटाइजेशन की प्रगति, मृत्यु, डुप्लीकेट एवं स्थानांतरण से संबंधित मामलों का पृथक एवं विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें. साथ ही एएसडीडी सूची का शीघ्र संकलन एवं अद्यतन करने के निर्देश भी दिए.

 

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी  वेदवंती कुमारी, सहायक नगर आयुक्त सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही