Search

 
 
 

Jamtara News: EVM-VVPAT वेयरहाउस का डीसी ने किया निरीक्षण

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, संधारित अभिलेख (रजिस्टर), सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. इसी उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के तहत नियमित अंतराल पर वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है, ताकि सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके.

 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस के बाहरी हिस्से तथा प्रत्येक तीन माह पर अंदरूनी हिस्से का विस्तृत निरीक्षण किया जाता है. निरीक्षण के बाद तैयार जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है.

 

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता,पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही