Search

 
 
 

Giridih News: डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के संचालन का अवलोकन किया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के संचालन का अवलोकन किया.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा BLO एवं BLA-2 के बीच समन्वय की समीक्षा की.

Uploaded Image

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF (Absent, Shifted, Dead, Duplicate एवं अन्य संदिग्ध प्रविष्टियों) सूची के सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया.

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं BLO को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रविष्टि का तथ्यात्मक एवं सूक्ष्म परीक्षण करते हुए मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए.

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होना सुनिश्चित किया जाए. 

 

इसके साथ ही 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए.

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से संबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. 

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उन मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, जिनसे अब तक प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके हैं. 

 

उन्होंने BLO एवं BLA-2 को आपसी समन्वय के साथ घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक सत्यापन करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का भी अवलोकन किया तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आम नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रावधानों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही