Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनगड़ा, सोनाहातू व सिल्ली के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को DC का शोकॉज, वेतन रोक के निर्देश

Ranchi: उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जनगणना से संबंधित मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई प्रखंडों में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई गयी.

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की सकती. उन्होंने अनगड़ा, सोनाहातू और सिल्ली के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के विरुद्ध शोकॉज जारी किए. इससे संबंधित पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिये गए.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए. अपने-अपने क्षेत्रों में मकान सूचीकरण और गणना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराएं. पोर्टल में डेटा एंट्री कार्य की नियमित और सतर्क मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो और आंकड़े शत-प्रतिशत सटीक हों. 

बैठक में प्रभारी उपविकास आयुक्त सह पीडी आईटीडीए संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, निदेशक डीआरडीए सुदर्शन मुर्मू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, जिला सूचना पदाधिकारी राजीव कुमार, एडीएसएस रवि कुमार मिश्रा समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही